तुमगाँव : शराब के नशे में शासकीय कार्यालय में मारपीट. - CG Sandesh

तुमगाँव : शराब के नशे में शासकीय कार्यालय में मारपीट.

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम जोबा में शराब के नशे में शासकीय कार्यालय में मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

गोपीचंद बघेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित अछोला पं. क्रं. 1018 के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान ग्राम जोबा में विक्रेता के पद पर कार्यरत है. 10 दिसम्बर 21 राशन दुकान खोला था जिसका पैसा जमा करने के लिए जा रहा आफिस अंदर तो उसी समय दानेश्वर साहू उम्र लगभग 30 वर्ष ग्राम जोबा निवासी, दारू के नशे के हालात में अश्लील गाली गलौच करते हुए आफिस अंदर आया जिसको उसके द्वारा आफिस अंदर गाली गलौच मत करो करके मना किया जिस पर उक्त व्यक्ति द्वारा उसे मां बहन की अश्लील गाली किया, जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट किया उसके कपड़े को फाड़ दिया, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया, शासकीय राशन वितरण रजिस्टर को नुकसान किया, शासकीय कार्यालय में जबरदस्ती घुसकर, गाली गलौच अश्लील अश्लील शासकीय कर्मचारी से मारपीट किया शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न किया जिसका प्रत्यक्ष दर्शी वहा उपस्थित थे। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें