पिथौरा : लोगों को शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने ... - CG Sandesh

पिथौरा : लोगों को शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

पिथौरा पुलिस को 12 दिसम्बर 2021 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम सरगतोरा में नारायण बरिहा नामक व्यक्ति सुखानाला के पास लोगों को शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला  पुलिस की टीम मौके पर जाकर रेड किया जहां पर एक व्यक्ति मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम नारायण बरिहा पिता रामसिंग बरिहा उम्र 29 वर्ष साकिन सरगतोरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद का निवासी बताया. आरोपी के पेश करने पर एक 200 एम एल वाली झिल्ली में भरी करीबन 100 एमएल महुआ शराब किमती 20/- रूपये,  02 नग डिस्पोजल गिलास गवाहो के समक्ष जप्त किया गया.

इसी तरह पिथौरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम डुमरपाली में रामेश्वर बरिहा नामक व्यक्ति धौराभाठा जाने रोड किनारे नीम पेड़ के नीचे लोगों को शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. पुलिस की टीम मौके पर जाकर रेड किया जहां पर एक व्यक्ति मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम रामेश्वर बरिहा पिता नरेश बरिहा उम्र 29 वर्ष साकिन ठोंगा थाना खल्लारी जिला महासमुंद हाल डुमरपाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद का निवासी बताया. आरोपी के पेश करने पर 200 एम एल वाली झिल्ली में भरी करीबन 100 एमएल महुआ शराब किमती 20/- रूपये, 02 नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।




अन्य सम्बंधित खबरें