जिले की प्रथम महिला कप्तान पारुल माथुर से AICC मानवाधिकार की जिलाध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात.
प्रथम महिला कप्तान पारुल माथुर के पदभार ग्रहण के बाद विभन्न संगठनों के द्वारा सौजन्य मुलाकात का दौर प्रारंभ है, इसी कड़ी में AICC मानवाधिकार की जिलाध्यक्ष आरती सिंह द्वारा नवनियुक्त पुलिस कप्तान पारुल माथुर से सौजन्य मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों में बातचीत किया।
आरती सिंह ने शहर में बहुत तेज़ी से पैर पसार रहे नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही की तारीफ करते हुए उक्त अभियान में ढिलाई न बरतने की मांग की व कैब चालको द्वारा लगातार परेशान करने की शिकायत पर भी पुलिस कप्तान से आग्रह किया है जिसमे पुलिस कप्तान द्वारा जल्द ही कैब संचालको की बैठक ले कर दिशा निर्देश देने की बात कही।
वही कई महिलाओं द्वारा संविधान से मिले अधिकार का दुरुप्रयोग की बात कही व महिलाओं के द्वारा की शिकायत पर जांच उपरांत ही आवश्यक कदम उठाने की मांग आरती सिंह के द्वारा की गई,उक्त सौजन्य मुलाकात में आरती सिंह के साथ Aicc की महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित रही