बसना : ईलाज कराने कराने गये व्यक्ति के सूने मकान से 70 हजार ... - CG Sandesh

बसना : ईलाज कराने कराने गये व्यक्ति के सूने मकान से 70 हजार की चोरी.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम रसोडा में ईलाज कराने कराने गये व्यक्ति के सूने मकान से 70 हजार की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्रकाश चन्द्र मेहेर ने पुलिस को बताया कि 11 दिसम्बर 2021 को उसका एवं उसके बेटे राधेश्याम का तबियत खराब होने से सपरिवार ईलाज कराने उडिसा गये थे । घर में मुर्गी पाले है जिसे देखरेख करने के लिए पडोसी महेन्द्र मेहेर को बोलकर गये थे जो 14 दिसम्बर 21 को सुबह उसे फोन करके बताया कि आपके घर में चोरी हो गया है तब वह अपने परिवार सहित अपने घर ग्राम रसोडा आकर देखा तो सामने दरवाजा का ताला टुटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो पीछे का दरवाजा खुला हुआ था घर का सारा सामान बिखरा पडा था घर में रखे मो0सा0 हिरो होन्डा स्प्लेंडर प्लस क्रं0 CG 06 K 0334 कीमती 10000 रूपये, पगारिया कंपनी का एलइडी टीवी कीमती 3000 रूपये, अलमारी मे रखे नगदी रकम 41,000 रूपये, संबलपुरी साडी 05 नग कीमती 12000 रूपये, एक नग सोने का फुली एक ग्राम कीमती 4000 रूपये, कुल जुमला किमती 70000 रू अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें