महासमुंद : अलग अलग जगहों से अवैध शराब पिलाने वालो पर ताबड़तोड़... - CG Sandesh

महासमुंद : अलग अलग जगहों से अवैध शराब पिलाने वालो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही.

बसना पुलिस को 13 दिसम्बर 2021 को हमराह मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सलखण्ड साप्ताहिक बाजार में एक व्यक्ति भजिया ठेला में लोगों को शराब पीने डिस्पोजल पानी की सुविधा मुहैया कराते मिला. पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर रेड की कार्यवाही किया । पुलिस को देखकर शराब पीने वाले अन्य लोग भाग गये मौके पर एक व्यक्ति को पकडे जो अपना नाम प्रदीप कुमार चौहान पिता पुनित लाल चौहान उम्र 31 साल निवास भस्करापाली का निवासी होना बताया. आरोपी के कब्जे से दो नग 180 एम एल वाली देशी प्लेन शराब की शीशी प्रत्येक 90, 90 एम एल करीबन देशी प्लेन शराब भरी हुई कुल 180 एमएल कीमती 80 रूपये के समक्ष जप्त किया गया.

इसी तरह महासमुंद पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम परसठ्ठी टेकूराम साहू के चखना ठेला में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. आरोपी टेकराम साहू के कब्जे से एक देशी प्लेन पौवा वाली शीशी में भरी 150 ML देशी प्लेन शराब कीमती 50 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

इसी तरह पिथौरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम डुमरपाली में नारायण ध्रुव हाईस्कूल के पास ठेला में चखना रखकर लोगों को शराब पीने पिलाने सुविधा उपलब्ध कराते मिला. आरोपी नारायण ध्रुव नारायण ध्रुव के कब्जे से 03 नग सफेद रंग झिल्ली पाऊच, 03 नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम झलप टिकरापारा का ओमप्रकाश वस्त्रकार अपने चखना दुकान में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. आरोपी के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी 180 ML वाली जिसमें शराब, 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाऊच को जप्त किया गया ।

इसी तरह खल्लारी पुलिस को में मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम पडकीपाली में एक व्यक्ति अपने झोपडीनुमा चखना ठेला में लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. आरोपी के कब्जे से 180 ML वाली देशी प्लेन शीशी में 100 एमएल शराब भरी हुई कीमती 60/- रूपये एवं 2 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36 (C) आबकारी एक्ट होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें