क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में पहुँचे जनपद सदस्य, खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, दी बधाई...
जगार उत्सव क्रिकेट टूर्नामेंट गांव नंदपुरा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में जनपद सदस्य निलय (नानू)कश्यप शामिल हुए इस मौके पर जनपद सदस्य ने विजेता टीम घाटकवाली को प्रथम पुरस्कार 15551 व उपविजेता टीम जैबेल को द्वितीय पुरस्कार 8800 नगद राशि से पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कश्यप ने कहां की सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें कामयाबी मिलेगी और छत्तीसगढ़ सरकार ने खेलकूद को बढ़ावा देने के साथ ही पारम्परिक खेलो को भी महत्व दे रही है।
आयोजन समिति की भी तारीफ़ की और कहा कि बस्तर के ग्रामीण अंचल में युवाओं में खेल प्रतिभाए है जिन्हें बाहर आना चाहिए। युवा बढ़चढ़ कर खेल में हिस्सा ले और जिले सहित पूरे देश प्रदेश का नाम रोशन करे।
इस दौरान युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,जिला अध्यक्ष माहरा समाज सुन्दर सोढ़ी,बलराम बेशरा,मंगतू राम बघेल,राजू मेहरा,चंद्र बघेल,विद्याधर बघेल,एवं सोसल मीडिया विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी,पिंटू, डारेश्वर,रूपेंद्र,मनोज,धीरेंद्र, व आयोजक समिति के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे