आम के पेड़ में लटकती मिली व्यक्ति की लाश
बिलासपुर: बेलगहना थाना क्षेत्र के ग्राम कुपाबांधा में एक व्यक्ति ने आम के पेड़ पर आत्महत्या कर ली. युवक की लाश गांव में ही स्थित गणेश राइस मिल के सामने एक आम के पेड़ पर लटकता हुआ मिला. ग्रमीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कोटा के ग्राम कुपाबांधा का युवक था. युवक की उम्र 35 वर्ष बताया जा रहा है. कुछ ग्रामीण सुबह वहां से निकल रहे थे, तो उन्होनें देखा की गणेश राइस मिल के सामने एक आम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फांसी पर झूल रह है. जिसकी जानकारी लगते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गई, ग्रामीणों ने इस बात की सूचना बेलगहना चौकी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस जांच में जुट गई है.
अन्य सम्बंधित खबरें