पिथौरा: तीन दिवसीय निःशुल्क न्योरो फ़िज़ियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर हो रहा संचालित
पिथौरा: नगर में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क न्योरो फ़िज़ियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर सफलता पूर्वक संचालित हो रहा है जिसमें सैकड़ों लोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं चिकित्सा प्राप्त कर लाभान्वित हो रहे है.
नगर के श्री गुरु तेग़ बहादुर धर्मशाला में क्षेत्र के ख्याति प्राप्त समाजसेवी स्व सरदार गुरुभेज सिंह सलुजा की याद में आयोजित स्वास्थ शिविर मे रायपुर के न्योरो विसेसज्ञ डा आर के राय एवं डा श्वेता मिश्रा एवं टीम के द्वारा अपनी सेवाए दी जा रही है शिविर का शुभारम्भ बुधवार को पूजा अर्चना के साथ शिवशंकर पटनायक,ठाकुर अनंत सिंह वर्मा,उमेश दीक्षित,जगजीत सिंह माटा,हरज़िंदर सिंह पप्पू,सुरेंद्र छाबड़ा,अवतार सलुजा,शारदा कोसरिया,निर्मल मंडल,कमलजीत सिंह खनुजा,सहित वरिष्ठ नागरिकों एवं समाजजनो की उपस्तिथि में किया गया शुभारंभ समारोह का संचालन अरविन्दर छाबड़ा एवं आभार प्रदर्शन विक्की सलुजा ने किया।
स्वास्थ शिविर का आयोजन सलुजा परिवार के द्वारा किया गया है परिवार के सदस्य कुलवंत सिंह सलुजा,गुरुचरण सिंह सलुजा,विक्की सलुजा ने लोगों से अपील की है की स्वास्थ शिविर का यथोचित लाभ उठाते हुए अपना स्वास्थ परीक्षण करावे।
शिविर में कमर दर्द,गठिया वात,सर्वाइकल, स्लीप डिस्क,स्कीन से सम्बंधित,नसों से सम्बंधित, माइग्रेन, घुटने का दर्द सहित अन्य बीमारियों का परीक्षण कर परामर्श एवं दवाइयाँ दी जा रही है।
आज शुक्रवार को शिविर का अंतिम दिवस है शिविर के दौरान ज्ञानी हरपाल सिंह, त्रिलोक आज़मानी,देवेश निषाद,बबलू सोनी,अजय खरे, सूरजीत सिंह जित्ती, दुर्गेश सिन्हा, योगेश मंडल, सहित नगरवासी उपस्थित रहे।