बसना : लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
बसना पुलिस 16 दिसम्बर 21 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पुरूषोत्तमपुर से चनाट जाने वाले कोडाडीपा में एक व्यक्ति लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा मुहैया कराते मिला. पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया पुलिस को देखकर शराब पीने वाले अन्य लोग भाग गये मौके पर एक व्यक्ति को पकडे जो अपना नाम वेदराम पटेल पिता युधीष्ठीर पटेल उम्र 22 साल ग्राम झारउडेला निवासी होना बताया. आरोपी के पेश करने पर 02 नग 180 एमएल वाली देशी प्लेन शराब की शीशी में प्रत्येक में 100, 100 एमएल कुल 200 एमएल कीमती 90 रूपये एव 02 नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36 सी आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें