सांकरा : ऑटो रिक्सा से गांजा का परिवहन, 10 किलो गांजा जप्त  - CG Sandesh

सांकरा : ऑटो रिक्सा से गांजा का परिवहन, 10 किलो गांजा जप्त

सांकरा पुलिस ने 17 दिसम्बर को शाम करीब 5:40 बजे वन विभाग नाका कटंगतराई के पास दो व्यक्तियों को कुल 10 किलो गांजा के साथ पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि वन विभाग नाका कटंगतराई कर पास आरोपी भुवनी डीगल पिता रूद्र उम्र 41 साल, जोगीधर दिगल उम्र 33 साल व  एक नाबालिग़ बालक निवासी जिला कंदमाल उड़ीसा को कुल 10 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 2,00,000 रू. को बिक्री करने वास्ते ऑटो रिक्सा क्र- OD-12 D-8250 किमती 350000 रू. में परिवहन करते पकड़ा गया. जिनके कब्जे से 02 नग मोबाईल किमती 1500 रू. एवं नगदी रकम 3000 रू. जुमला किमती 5,54,500 रू. को जप्त कर अपराध धारा 20(b)-LKS कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें