तेंदुकोना : घर के सामने लोगों को बैठाकर शराब पिलाने वाले पर ... - CG Sandesh

तेंदुकोना : घर के सामने लोगों को बैठाकर शराब पिलाने वाले पर हुई कार्रवाई.

तेंदुकोना पुलिस ने 17 दिसंबर को मुखबीर की सुचना पर ग्राम तेन्दूकोना में एक व्यक्ति को अपने घर के सामने लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सुचना पर कार्रवाई के दौरान शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये, तथा संपत बरिहा पिता अमरू बरिहा उम्र 50 साल साकिन वार्ड नं. 2  तेन्दूकोना थाना तेन्दूकोना लोगों को शराब पीने की सुविधा मुहैया कराते हुये मिला. जहाँ मौके पर एक 180ML वाली देशी प्लेन शराब वाली शीशी में 100ML शराब भरी हुई एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास किमती 50/- रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें