कोमाखान : सड़क दुर्घटना के बाद स्टेरिंग में फँसे चालक को पुलिस ने निकालकर पहुँचाया अस्पताल.
कोमाखान थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में HP गैस कंपनी का एक वाहन चालक स्टेरिंग में फँस गया जिसे डायल 112 और पुलिस की मदद से निकलकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर 2021 को HP गैस कंपनी का वाहन क्रमांक OD 29 J 0162 का चालक प्रमोद कुमार वाहन को लेकर काटाबांजी उड़ीसा से रायपुर मंदिर हसौद HP गैस कंपनी आ रहा था. इसी दौरान लगभग रात्रि 09:00 से 09:30 बजे के बीच प्रमोद कुमार के ट्रक को NH353 कोमाखान चौखड़ी के पास ट्रक क्रमांक CG 04 LT 9946 का चालक लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.
एक्सीडेंट से प्रमोद कुमार के सिर, पैर में चोंट लगा, और वह स्टेरिंग में फसा हुआ था जिसे पुलिस वाले और डायल 112 के कर्मचारी की सहायता से निकाल कर डायल 108 एंबुलेंस में ईलाज कराने के लिये सरकारी अस्पताल बागबाहरा ले जाया गया और वहां से जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया.
मामले में पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG 04 LT 9946 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.