पटेवा : घर के परछी से मोबाईल चोरी, मामला दर्ज.  - CG Sandesh

पटेवा : घर के परछी से मोबाईल चोरी, मामला दर्ज.

पटेवा  थाना अंतर्गत  ग्राम सलिहाभाठा में एक व्यक्ति के घर के परछी से मोबाईल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.

जानकारी के अनुसार 18 नवंबर 2021 के दोपहर करीबन 12:00 बजे खिलेश कुमार साहू अपने मोबाईल को घर परछी में टेबल में रखकर चार्जिंग में लगाया था और घर के कामकाज में व्यस्त था. इसके कुछ समय बाद जब वह चार्जिंग में लगे मोबाईल को देखने गया तो मोबाईल वहां पर नहीं था, जिसका घर में परिवार के लोगों से पूछताछ करने पर नहीं मिला. मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 380-IPC, 454-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें