पिथौरा : धान का टोकन कटवाने जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी ठो... - CG Sandesh

पिथौरा : धान का टोकन कटवाने जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी ठोकर

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम मुीपार क्रासिंग के पास धान का टोकन कटवाने जा रहे एक व्यक्ति को पीछे से कार ने ठोकर मार दी, जिसके बाद उसके ईलाज हेतु पिथौरा से रायपुर रिफर किया गया है.  

दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की पत्नी उर्मिला प्रजापति ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि 14 दिसंबर 2021 को 11:00 बजे उनके पति मिट्ठू लाल प्रजापति अपने मोटर सायकिल स्पेलेंडर प्रो क्रमांक CG-06-G-7880 से ग्राम मुढीपार धान का टोकन कटवाने जा रहे थे, इसी दौरान ग्राम मुीपार क्रासिंग के पास पीछे पिथौरा की ओर से आ रही स्वीप्ट डिजायर कार क्रमांक CG-06-L-0134 के चालक द्वारा अपने वाहन को काफी तेज रफ्तार व लापरवाही पुर्वक चलाकर मिट्ठू लाल के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे मिट्ठू लाल प्रजापति के सिर में एवं हाथ पैर में चोट आई व मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया.

इसके बाद मिट्ठू लाल को शासकीय अस्पताल पिथौरा में प्राथमिक उपचार बाद हायर सेन्टर रिफर करने पर हेरीटेज अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया है. जिसका ईलाज अभी चल रहा है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने स्वीप्ट डिजायर कार क्रमांक CG-06-L-0134 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें