पटेवा : परछी में ग्राहको को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा... - CG Sandesh

पटेवा : परछी में ग्राहको को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

पटेवा पुलिस को 20 दिसम्बर 2021 को मुखबिर द्वारा सुचना मिला कि ग्राम जोरातराई कमारडेरा का संतोष विश्वकर्मा एवं सुधरू राम कमार अपने अपने घर के सामनें परछी में ग्राहको को पानी डिस्पोजल गिलास चखना उलपब्ध कराकर ग्राहको को अवैध रूप से शराब पीने सुविधा मुहैया कराते मिला. संतोष विश्वकर्मा के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी 180 ML वाली, 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाउच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया ।

इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबिर के द्वारा सुचना मिला कि ग्राम जोरातराई कमारडेरा का सुधरू राम कमार एवं संतोष विश्वकर्मा अपने अपने घर के सामनें ग्राहको को पानी डिस्पोजल गिलास चखना उलपब्ध कराकर ग्राहको को अवैध रूप से शराब पीने सुविधा मुहैया कराते मिला. पुलिस की टीम ग्राम जोरातराई कमारडेरा में सुधरू राम के घर सामने परछी में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया । जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी 180 ML वाली, 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास को गवाहो के समक्ष वजह सबूत में जप्त किया गया ।

इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम जोरातराई कमारडेरा का बतर सिंग कमार अपने घर के सामनें परछी में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास और 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष वजह सबूत में जप्त किया गया ।

इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम जोरातराई कमारडेरा का पवन कमार अपने घर के सामनें नीम पेड़ के नीचे में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास और 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष वजह सबूत में जप्त किया गया ।

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें