बागबाहरा : खम्भा गड़ाते एवं तार खीचते समय विद्युत करंट लगने स... - CG Sandesh

बागबाहरा : खम्भा गड़ाते एवं तार खीचते समय विद्युत करंट लगने से मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक गणेश राम बरिहा पिता बंशीलाल बरिहा उम्र 20 वर्ष साकिन सोरम थाना खल्लारी जिला महासमुंद की 12 फरवरी 2021 को ग्राम घुंचापाली में ठेकेदार अभिमन्यु साहू द्वारा बिना कोई संसाधन उपलब्ध कराये, अपने श्रमिको को खम्भा गड़ाने और बिजली खम्भा में तार खींचने का काम करा रहे थे उसी समय बिजली खम्भा में अचानक करंट आने से ओमकार यादव, छन्नुलाल यादव एवं गणेश राम बरिहा को करंट लगा तब गणेश राम बरिहा बेहोश हो गया तब उन्हें ईलाज हेतु सीएचसी बागबाहरा लाये जहां डाक्टर द्वारा चेक करने पर मृत घोषित करना बताये। मर्ग की सम्पूर्ण जांच पर ठेकेदार अभिमन्यु साहू एवं उसके सहयोगियों द्वारा बिना सुरक्षा संबंधी संसाधन उपलब्ध कराये अपने श्रमिको को लापरवाही पूर्वक कार्य कराने पर घटना घटित हुई है।

घटना में मृतक गणेश राम बरिहा पिता बंशीराम बरिहा की मृत्यु होने पर अपराध धारा 304(A) भादवि का घटित करना पाये जाने पर आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें