बागबाहरा : बिजली ऑफीस का ताला तोड़कर 23 हज़ार की चोरी.
बागबाहरा थाना अंतर्गत बिजली ऑफीस का ताला तोड़कर 23 हज़ार की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
गौतम कुमार राज ने पुलिस को बताया कि 19 दिसम्बर 2021 के सुबह 11:30 बजे लाईनमैन आनंद राम खुंटे फोन कर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिजली ऑफीस के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर ऑफीस में तोड़ फोड़ कर तथा बगल में पोस्ट ऑफीस का भी ताला तोड़कर डेस्क के डराज एवं डेस्क मे रखे 01 नग कम्प्युटर 01 नग सीपीयू को नीचे गिराकर तोड़फोड़ कर 01 नग प्रींटर किमती 14000 रू. एवं 01 नग J-4 मोबाईल किमती 9000 रू. जुमला किमती 23000 रू. को को चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 427-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें