पटेवा : लोहे का धारदार तलवार लेकर लहराते दो गिरफ्तार.
पटेवा पुलिस को 20 दिसम्बर 2021 को पुलिस के जानकारी के अनुसार ग्राम पचरी में गुरू घासीदास जयंती के उपलक्ष में रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम था । सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर डियूटी के दौरान 21 दिसम्बर 2021 को रात्रि करीबन 02/30 बजे एक व्यक्ति लोहे का धारदार तलवार लेकर कार्यक्रम स्थल के पास लहराते हुए लोगो को डरा धमका रहा था कि पूर्व से कार्यक्रम स्थल में लगे पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के साथ एक व्यक्ति जो अपने हाथ में तलवार लेकर लहराते हुए लोगो को डराते धमकाते घुमते मिला, जिससे आमजन काफी डरे हुए एवं भयभीत थे । जिसे पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के साथ घेराबंदी कर पकड़े जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम दीपक लहरे पिता भानुप्रताप लहरे उम्र 20 वर्ष साकिन पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद का होना बताया, जिनके कब्जे से एक नग लोहे का धारदार तलवार गवाहों के समक्ष जप्त किया गया ।
इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर द्वारा सुचना मिला कि ग्राम पचरी का रोमल जोशी अपने हाथ में लोहे का धारदार तलवार लेकर लहराते हुए लोगो को डराते धमकाते मेला स्थल में घुम रहा है पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के साथ मेला स्थल पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति अपने हाथ में तलवार लेकर लहराते हुए लोगो को डराते धमकाते घुमते मिला, जिससे आमजन काफी डरे हुए एवं भयभीत थे । जिसे पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के साथ घेराबंदी कर पकड़े जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम रोमल जोशी पिता इतवारी जोशी उम्र 19 वर्ष साकिन पचरी थाना पटेवा का होना बताया. जिनके कब्जे से एक नग लोहे का धारदार तलवार गवाहों के समक्ष जप्त किया गया ।
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।