छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने किया ... - CG Sandesh

छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने किया बांस शिल्प प्रशिक्षण का शुभारंभ

आज छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप बस्तर ब्लॉक के ग्राम तारागाँव मे ग्रामोद्योग विभाग के योजनांतर्गत संचालित बांस शिल्प प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। हस्तशिल्प परियोजना तारागाँव मे आयोजित यह प्रशिक्षण 22 दिसंबर 2021 से 21 मार्च 2022 तक चलेगी जिसमें 20 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया है।

विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के द्वारा संचालित सभी योजना और प्रशिक्षण का लाभ युवाओं को मिले ताकि भविष्य मे इनको इसका लाभ मिले और इन्हें रोजगार मिल सके। 3 माह के प्रशिक्षण अवधि मे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा इसका लाभ अच्छी तरह से ले। कार्यक्रम मे ग्राम सरपंच, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें