सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मर्दापाल के नवीन भवन का विधायक न... - CG Sandesh

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मर्दापाल के नवीन भवन का विधायक ने किया लोकार्पण कलेक्टर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष भी समारोह में हुए शामिल

बुधवार को हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप द्वारा मर्दापाल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, सीएमएचओ डॉ0 टीआर कुंवर, तहसीलदार विजय मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इसमें सीएचसी एक प्रमुख भूमिका निभाता है। लोगों को आधुनिक पद्धति से मिल रहे उपचारों को अपनाया जाना चाहिए। शासन द्वारा खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 05 लाख रूपयों तक निःशुल्क ईलाज कराने की सुविधा दी जा रही है एवं गंभीर रोगियों के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत 20 लाख तक का ईलाज निःशुल्क कराया जा सकता है। जिसका सभी नागरिकों को लाभ लेना चाहिए।


इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस, सीटी स्कैन, लैप्रोस्कोपी जैसे अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना की गई है। जिससे जटिल रोगों का ईलाज भी सरलतापूर्वक कराया जा सकता है। जिसका लाभ सभी को लेना चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिले में चलाये गये कोरोना टीकाकरण तिहार में लोगों के सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए टीकाकरण हेतु शेष एवं द्वितीय खुराक लेने हेतु शेष लोगों को जल्द से जल्द अपना टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को परम्परागत के साथ आधुनिक चिकित्सा पद्धति को भी अपनाना आवश्यक है। कुछ ऐसे रोग हैं जिनका ईलाज परम्परागत उपचारों द्वारा संभव नहीं हो पाता है। जिसका ईलाज चिकित्सकों द्वारा आधुनिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से सफलतापूर्वक किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि लोग जागरूक होकर चिकित्सालयों में अपनी बीमारियों का ईलाज करायें साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना अभी पूर्णतः समाप्त नहीं हुआ है एवं कोरोना के खिलाफ एकमात्र हथियार टीका ही है। लोगों को टीकाकरण केन्द्र जाकर टीका अवश्य लगवाना चाहिए।

ज्ञात हो कि मर्दापाल स्थित पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन अत्यन्त जर्जर हो चुका था। जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती थी। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा नवीन सीएससी का निर्माण कराया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें