सांकरा : जेठ-जेठानी व पति ने मिलकर की मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

सांकरा : जेठ-जेठानी व पति ने मिलकर की मारपीट, मामला दर्ज

सांकरा वार्ड क्रमांक 07 की एक महिला ने उसके साथ मारपीट किये जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है, महिला की शिकायत पर पुलिस ने महिला के आरोपी पति, जेठ व जेठानी पर मामला दर्ज किया है.

पुलिस में शिकायत करते हुए प्रार्थिया विनोदिनी प्रधान ने बताया कि 01 नवम्बर 2021 को जब वह अपने बच्चों के साथ घर पर थी उस समय उसका पति राकेश प्रधान भी घर पर मौजुद था. इस दौरान घरेलू बात को लेकर उसके जेठ ब्रजकिशोर प्रधान एवं जेठानी मंदाकिनी प्रधान प्रार्थिया के घर में घूसकर गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किये.

प्रार्थिया ने बताया कि उसके जेठ एवं जेठानी द्वारा उसके बाल पकड़कर जमीन में गिराकर मारपीठ किये एवं उसका पति राकेश प्रधान के द्वारा भी मारपीट किया गया. प्रार्थिया का जेठ ब्रजकिशोर प्रधान लोहे का राड लेकर प्रार्थिया विनोदिनी प्रधान मारने के लिये दौड़ाने लगा, इसी दौरान उसकी बेटीयों ने आकर मामले का बीच बचाव किया और प्रार्थिया को घर के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया. लेकिन इसके बाद भी प्रार्थिया का जेठ-जेठनी दरवाजा को लात मारकर तोडना चाहते थे.

मारपीट से प्रार्थिया के सर एवं हाथ पैर में चोट आया, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राकेश प्रधान, ब्रजकिशोर प्रधान एवं  मंदाकिनी प्रधान पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें