हमारा साहू नाम से लोक चर्चित “मनोहर साहू’’ बने ज़िला उपाध्यक्ष
20
दिसम्बर को ज़िला अस्पताल नारायणपुर के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य
कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित ज़िला स्तरीय कार्यकारिणी समिति का गठन ज़िला अध्यक्ष
कमलेश उसेंडी के मर्गदर्शन में आयोजित किया गया । जिसमें मनोहर साहू ज़िला
उपाध्यक्ष एवं मलीना पवार को जिला संरक्षक पद के साथ अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी
समिति में पदभार के साथ मनोनित किया गया.
ज्ञात हो कि क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर मनोहर साहू अधिकतर ही चर्चा में रहते हैं, अपने साथी कर्मचारियों की हक़ का मुद्दा हो या उच्च अधिकारियों से समन्वय, मनोहर साहू हमेशा ही स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ खड़े मिलते है ॥ अपनी लोग प्रियता से विख्यात मनोहर साहू को ना-ना करते भी आख़िर नारायणपुर जिले के साथीयों एवम् छत्तीसगढ़ प्रदेश कर्मचारी संघ के दबाव में कार्यकारिणी संघ में उपाध्यक्ष के पद से मनोनीत किया गया॥