बसना - जिला प्रमुख ने कबड्डी आयोजन का शुभारंभ किया - CG Sandesh

बसना - जिला प्रमुख ने कबड्डी आयोजन का शुभारंभ किया

बसना-ग्राम सागरपाली में प्रथम वर्ष दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि श्री सपन गुप्ता जिला-प्रमुख (हिंदू युवा वाहिनी) कार्यक्रम के अध्यक्ष छबीलाल पटेल विशिष्ट अतिथि श्री राजेश शर्मा जी (एसडीओपी सरायपाली), श्री एन आर ठाकुर (थाना प्रभारी सरायपाली), श्री रामचंद्र अग्रवाल,श्री सोहन पटेल श्रीमती रंगों भाई,श्रीमती फूल बाई,श्री वृंदावन साहु श्री साधुराम अजय,श्री आर के बक्शी, श्री दीपक पटेल और श्री लोकनाथ बारी थे
जिला-प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा नवयुवक संघ, हिंदू युवा वाहिनी सागरपाली एंव समस्त ग्राम वासियों को कबड्डी का आयोजन करने के लिए साधुवाद देता हुँ यहां के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है खेल में हार जीत होती रहती है खेल को हमेशा ईमानदारी से खेला जाना चाहिए हारी हुई टीम को निराश नहीं होना चाहिए उन्हें दुगने मेहनत से अपने खेल को सुधारकर फिर मैदान में उतरना चाहिए आपको जीतने से कोई रोक नहीं सकता आप जितनी मेहनत करोगे आप के खेल में उतना ही सुधार आते जाएगा
असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है
जाति पंथ भाषा और पक्ष ऐसे तमाम विचारों से उठ कर मां भारती के लिए अपने धर्म के लिए और अपने आने वाली पीढ़ी के लिए हमें एक हो जाना चाहिए हमारा संगठन छुआछूत की करो विदाई सभी हिंदू भाई भाई ओर जात पात का बंधन तोड़ो हर हिंदू से नाता जोड़ो का विचार लेकर गांव गांव में हिंदू युवा वाहिनी संगठन का निर्माण कर रहे हैं


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें