महासमुंद : ट्रक के ठोकर से स्कूटी सवार घायल, मामला दर्ज. - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रक के ठोकर से स्कूटी सवार घायल, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत नकुल ढीढी गार्डन के पास ट्रक के ठोकर से स्कूटी सवार घायल, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

संत साहू ने पुलिस को बताया कि वह 23 दिसम्बर 2021 को अपने स्कूटी ड्यूट हीरो क्रमांक CG 04 LV 3216 से अपने नतनीन विधी साहू उम्र करीबन 09 साल को पीछे में बिठाकर सब्जी लेकर वापस घर जा रहा था कि नकुल ढीढी गार्डन के पास पहुंचा कि करीब 05.30 बजे पीछे से ट्रक क्रमांक CG 04 MC 3477 का चालक द्वारा अपने ट्रक को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उसके स्कूटी क्रमांक CG 04 LV 3216 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसका दाहिने चेहरा, घुटना में चोंट लगी है तथा उसकी नतनीन को भी दाहिने आंख के उपर एवं टखना में चोंटे लगी है, तथा स्कूटी CG 04 LV 3216 क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें