पिथौरा : स्कूल के बाहर से मोटर सायकल चुरा ले गये चोर. - CG Sandesh

पिथौरा : स्कूल के बाहर से मोटर सायकल चुरा ले गये चोर.

पिथौरा थाना अंतर्गत लहरौद स्कूल के बाहर से मोटर सायकल चुरा ले गये चोर जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

नारायण बारिक ने पुलिस को बताया कि वह मिडिल स्कूल लक्ष्मीपुर में शिक्षक है. 13 दिसम्बर 2021 को प्रात: करीबन 10-11 बजे वह अपने मोटर सायकल हीरो होण्डा स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG 06 D 4278 से अंजलि स्कूल लहरौद पिथौरा आया था अंजलि स्कूल के बाहर अपने मोटर सायकल को खडा कर स्कूल के अंदर गया था स्कूल से वापस आया तो उसका मोटर सायकल नही था आसपास पता तलाश किया नही मिला उसके मोटर सायकल हीरो होण्डा स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG 06 D 4278 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 15000 रूपये को किसी अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें