तुमगाँव : ठेला से लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने... - CG Sandesh

तुमगाँव : ठेला से लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

तुमगाँव पुलिस ने 22 दिसम्बर 21 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अंबेडकर चौक मेन रोड किनारे ग्राम सिरपुर में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा अपने ठेला में उपलब्ध कराते मिला. पुलिस स्टाफ मुखबिर सूचना स्थल पहुंचा जहां एक व्यक्ति अपने ठेले में मेन रोड किनारे लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते दिखा शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति मिला जिसे घेराबंदी कर पकडा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम परमेश्वर सेन पिता सहदेव सेन उम्र 28 साल ग्राम सिरपुर थाना तुमगांव जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. जिसके कब्जे से एक 180 ml अंगेजी शराब गोवा की शीशी में करीब 40 ML शराब बचा हुआ व 02 नग गंधयुक्त प्लाटिस्क डिस्पोजल गिलास कीमती करीबन 30 रूपये को गवाह के समक्ष जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें