कोमाखान : बॉऊड्रीवॉल की बात को लेकर गाली गलौज व ग्लास से मारपीट.
कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में बॉऊड्रीवॉल की बात को लेकर गाली गलौज व ग्लास से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
पीला बाई सेन ने पुलिस को बतायी कि 23 दिसम्बर 21 को वह अपने घर के बाहर करीब सुबह 07/00 बजे खड़ी थी उसी समय उसके पड़ोस में रहने वाली परमेश्वरी बाई बोली कि तुम अपने घर के बाउण्ड्री वाल को ठीक करा लो आपके बाउण्ड्री वाल से मेरे बाड़ी में जानवर घुस जाते हैं और आज भी घुस गया है और मेरे घर का भाटा और मिर्ची के पेड़ को खा गया है, तब वह बोली कि तुम अपने कब्जे की जमीन को घेर लो वह अभी घेरा नही लगा सकती इसी बात को लेकर परमेश्वरी बाई उसे बुरी बुरी गालियां देने लगी तब परमेश्वरी बाई का लड़का योगेश चन्द्राकर आया और उसे मां बहन की गालियां देकर बोलने लगा कि तुम्हारे बाउण्ड्री वाल नही लगाने से हमे नुकसान हो रहा है तब परमेश्वरी बाई चाय पीने वाली गिलास को फेंक कर मारी जिससे उसके बायें आंख के नीचे चोंटे आई और खून निकलने लगा तथा योगेश के द्वारा उसका बाल खीचने लगा, तब वहां खड़े बहुत से गांव के लोग आकर झगड़ा को छुड़वाये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.