विधायक चंदन कश्यप ने स्वयं रेफरी का भूमिका निभा कर हंगवा मे कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
आज छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने कोण्डागांव जिले के ग्राम पंचायत हंगवा मे क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप स्वयं रेफरी का भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिता का पहला मैच संपन्न कराया। विधायक चंदन कश्यप कहा कि आजकल ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के प्रति लोकप्रियता बहुत है आप सभी खेल भावना से अच्छे से खेले और जिले और प्रदेश का नाम रोशन करे आप सभी को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ।इस दौरान मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयाम, कोण्डागांव जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, शिव कोर्राम, सरपंच, पूर्व सरपंच ग्रामीण एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।
अन्य सम्बंधित खबरें