जनपद सदस्य निलय कश्यप (नानु) ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का ... - CG Sandesh

जनपद सदस्य निलय कश्यप (नानु) ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

आज ग्राम पंचायत गुनपुर - आलवाही मे क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्र के जनपद सदस्य निलय कश्यप (नानू) ने मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित होकर किया। निलय कश्यप ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। हमारी सरकार खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन दिनों हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों का आयोजन बहुत अधिक होने लगा है जो कि ग्रामीण युवाओ का खेल के प्रति लोकप्रियता को दर्शाता है।

इस दौरान युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल , त्रिलोक कश्यप , पारेश्वर पांडेय , सूरज , सिरोराम , रामनाथ , शिवनाथ , कुलमन , हरबन्धु , भोलेश्वर , विनायक , गुनेश , लंबुधर ग्रामीणजन एवं खिलाड़ी उपस्थित थे ।


अन्य सम्बंधित खबरें