तेन्दूकोना  : धान मण्डी के पास शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध ... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : धान मण्डी के पास शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्रवाई

तेन्दूकोना  पुलिस ने  24  दिसंबर को मुखबीर की सुचना पर धान मण्डी के पास रोड किनारे आम जगह पर अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्रवाई किया है.

पुलिस ने बताया कि नीलकंठ यादव ग्राम बढ़ईपाली में लोगों को धान मण्डी के पास रोड किनारे आम जगह पर अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था, जहाँ पहुंचने के पूर्व शराब पी रहे लोग पुलिस को आते देखकर भाग गये तथा शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहे नीलकंठ यादव को रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसके कब्जे से एक सफेद झिल्ली में 180ML  महुआ शराब किमती 50/- रूपये एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं नीलकंठ यादव पिता सियाराम यादव उम्र 36 वर्ष सा. मोहदा थाना तेन्दूकोना पर धारा सदर 36(C) आब. एक्ट का कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें