20 जनवरी को मतदान और मतगणना, त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का ऐ... - CG Sandesh

20 जनवरी को मतदान और मतगणना, त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का ऐलान

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव खत्म होते ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गई। प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 20 पंचायतों और 21 पदों के लिए त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की तिथि का ऐलान हुआ है। घोषणा के अनुसार 20 जनवरी मतदान होगा। वहीं उसी दिन शाम को मतगणना भी होगी।

इसके बाद 22 जनवरी को सारणीकरण और परिणामों की घोषणा होगी। बता दें कि पेंड्रा में 4 सरपंच और 17 पंचों के रिक्त पदों पर चुनाव होने हैं। जिसे लेकर निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। इसकी के ​साथ ही इलाकों में आदर्श आचार सहिता लागू हो गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें