देव दियारी क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक ने किया शुभारंभ - CG Sandesh

देव दियारी क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक ने किया शुभारंभ

हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने बोटीकनेरा में देव दियारी क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया! क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. विधायक ने अपने संबोधन में क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है !उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें खेल में जीत हार होती रहती है.

खेल में खिलाड़ी के लिए खेल भावना का होना बहुत ही आवश्यक है खेल से जहा शारीरिक विकास होता है वही बौद्धिक विकास भी होता है !और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ! इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखराम पोयाम,देशीराम सोढ़ी,रति राम सोढ़ी, प्रेम सिंग ठाकुर,नीलचंद पटेल,संतोष पोयाम,रतन कोर्राम,नकुल कश्यप, निनशिंग ठाकुर,शिव यादव,राजमन नेताम,जयदेव मंडावी,सोसल मीडिया विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी,संजय कश्यप, झितरू बघेल,श्याम लाल बघेल,सुखलाल बघेल,अन्य ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.


अन्य सम्बंधित खबरें