पिथौरा: yatra.com की जगह Yatra dot com नाम से फर्जी ट्रेवल कंपनी की वेबसाइट बना कर ठगने वाला आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार
फ़र्ज़ी एयर टिकट व फ़र्ज़ी वीसा बनाकर लोगो को झांसे में लेकर करता था ठगी
प्रार्थी रविशंकर पाढी पिता सत्यानारायण पाढी सा.राजासेवैईया खुर्द पिथौरा द्वारा थाना पिथौरा में रिपोर्ट दर्ज कराया की स्थ पिथौरा से सिंगापुर पर्यटन के उद्देश्य से विदेश भ्रमण हेतु अपने मोबाईल नं. एवं मेल आईडी से आनलाइन यात्रा डाट काम में पतासाजी किया तो लखनउ के एजेन्ट रमेश कुमार यादव एवं उसके महिला कर्मचारी ने मोबाईल के माध्यम से प्रार्थी से संपर्क कर यात्रा का कुल पैकेज 90,000/- रूपये बताया जिसकी राशि प्रार्थी अपने अकाउट से महिला कर्मचारी के अकाउंट में 70,000/- रूपये ट्रांसफर करने पर उनके द्वारा फर्जी एयर टिकट एवं फर्जी वीजा मेल एवं व्हाट्सअप से प्रार्थी के पास भेजा।प्रार्थी के साथ उक्त एजेंटों द्वारा षडयंत्र रचकर धोखाधडी किया है। जिस पर उक्त प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट करने पर थाना पिथौरा में धारा 420, 120(बी) भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक महासमुन्द दिव्यांग पटेल ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुये। अनुविभागीय अधिकारी (पु) पिथौरा विनोद मिंज के नेतृत्व में सायबर सेल महासमुन्द एवं थाना पिथौरा की एक संयुक्त टीम बनाया। टीमों के द्वारा अलग-अलग कार्यो का नेतृत्व किया। प्रार्थी के द्वारा दिये गये रमेश कुमार यादव के संपर्क किये मोबाईल नं. एवं महिला कर्मचारी के बैंक एकाउन्ट नं. के आधार पर दोनो का संपूर्ण जानकारी एकत्र किया गया। बैंक एकाउन्ट बंधन बैंक विकास नगर, लखनऊका होना पाया गया। गठित टीम द्वारा लखनऊ जाकर संपूर्ण जानकारी एवं पता प्राप्त कर पतासाजी किया जानकारी के अनुसार रमेश कुमार यादव एवं महिला कर्मचारी yatra.com का ऐजेन्ट होना एवं इनका आॅफिस सुशान्त गोल्फ सिटी अन्सल लखनऊ पाया गया। जहाॅं पतासाजी करने पर कार्यालय में ताला बंद होना पाया गया। अततः आरोपी रमेश कुमार यादव को पकडा लोकल मुखबीरी तंत्र से पकड़ा गया ,पूछताछ करने पर अपना रमेश कुमार यादव पिता राम कुमार यादव उम्र 33 वर्ष सा. देवकली जिला बलिया, उत्तर प्रदेश हाल मुकाम सुशान्त गोल्फ सिटी, औकवल्ड वीला लखनउ का रहना बताया एवं yatra.com का ऐजेन्ट होना तथा लोगो को धोखाधडी करने हेतु अपने स्वयं yatradotcom नामक वेबसाईड बनाना स्वीकार किया। जिसके माध्यम से yatra.com के ग्राहकों को फोन करके यात्रा पैकेज के नाम पर ठगना स्वीकार किया इसी क्रम प्रार्थी रविशंकर पाढी को भी सिंगापुर टूर में भेजने हेतु ठगना एवं महिला कर्मचारी के बैंक में अलग-अलग 70,000/- रूपये जमा करवाना स्वीकार किया। आरोपी को लखनउ के माननीय न्यायालय में उक्त आरोपियों को पेश कर ट्राजिट रिमाण्ड लेकर महासमुन्द के माननीय न्यायालय में पेश किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी(पु) पिथौरा विनोद मिंज के निर्देशन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक केशव कोसले, सायबर सेल महासमुन्द प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, सउनि. प्रकाश चंद नागरची आर. रवि यादव, पीयूष शर्मा, अभिषेक सिंह, गोपाल यादव के द्वारा किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:-
(01) रमेश कुमार यादव पिता राम कुमार यादव उम्र 33 वर्ष सा. देवकली जिला बलिया, उत्तर प्रदेश हाल मुकाम सुशान्त गोल्फ सिटी, औकवल्ड वीला लखनउ, उत्तर प्रदेश।