छत्तीसगढ़ में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, रायगढ़ में ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, रायगढ़ में मिले 14 मरीज

एक बार फिर छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. राज्य में रविवार को 46 नए मरीज मिले हैं. यहां सबसे ज्यादा 14 मामले रायगढ़ जिले में हैं. इसके साथ ही रायगढ़ कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है. रविवार को 29 मरीज स्वास्थ्य होने ने बाद डिस्चार्ज हुए हैं. इसके साथ ही अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 330 हो गई है.

दुर्ग और रायपुर जिले में सात-सात,  बिलासपुर में तीन, रायगढ़ में चौदह, जांजगीर चांपा में छह और सूरजपुर में चार नए मरीज मिले हैं. इसके अलावा, बस्तर, बलौदाबाजार और दंतेवाड़ा में एक-एक नए मरीज मिले हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें