सांकरा : बाइक ने पीछे से मारी ठोकर, महिला जख्मी.
सांकरा थाना अंतर्गत लोहरीनडोंगरी के पास बाइक ने पीछे से मारी ठोकर, महिला जख्मी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सफेद नायक ने पुलिस को बतायी कि वह 22 नवम्बर 2021 दिन सोमवार समय लगभग दोपहर 2 से 3 बजे को वह अपने पति के साथ मोटर सायकल में बैठकर अपने मायके जिराडबरी जा रहे थे तो एन एच 53 मेन रोड लोहरीनडोंगरी के पास पीछे से अचानक एक मोटर सायकल जिसका क्रमांक सी जी 06 जी.एन. 2633 जिसका नाम शिवा सतनामी उम्र 36 साल साकिन छुवालीपतेरा थाना सांकरा जिला महासमुन्द छ0ग0 के निवासी ने अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मार दिया जिससे वे दोनों गिर गये जिससे उसके सिर में चोट आई है और उसके गले के पास जो हड्डी रहता जो टूट गया है जिससे रायपुर के बलाजी हास्पीटल में भर्ती हुई थी जिससे काफी खर्च हो गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC, 338-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.