तेन्दूकोना : घर के सामने लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
तेन्दूकोना पुलिस को 27 दिसम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि संतोष ग्राम शिकारीपाली में लोगों को अपने घर के सामने आम जगह पर अवैध रूप से शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान में पहुंचने के पूर्व शराब पी रहे लोग पुलिस को आते देखकर भाग गये शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहे संतोष सतनामी रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसके कब्जे से दो पाऊच झिल्ली में करीब 50ML महुआ शराब बची किमती करीब 30/- रूपये एवं 2 नग डिस्पोजल गिलास व एक नमकीन मिक्चर पैकेट किमती 5/- रूपये कुल जुमला किमती 35/- रूपये मिला।
आरोपी संतोष सतनामी उम्र 47 वर्ष साकिन शिकारीपाली थाना तेन्दूकोना जिला महासमुंद(छ.ग.) का कृत्य 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें