पिथौरा : जुआ खेलते 13 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, 42 ... - CG Sandesh

पिथौरा : जुआ खेलते 13 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, 42 हजार 500 नगद, 15 मोबाइल व 10 मोटरसायकल जप्त.

पिथौरा पुलिस ने 28 दिसंबर को मुखबीर की सुचना पर कमाक्षा मंदिर के पास नर्सरी ग्राम गोपालपुर में 13 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा है. जिनसे 42,570 रुपये नगदी, 15 मोबाइल और 10 मोटरसायकल जुमला रकम 2,86,070 रूपये को जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल में घेराबंदी कर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे रामकुमार स्वर्णकार पिता रघुनाथ स्वर्णकार उम्र 53 वर्ष, उस्मान खान पिता मरहूम हसन अली उम्र 35 वर्ष, हनीफ खान पिता शेख गुलाम उम्र 58 वर्ष, चैतराम कुर्रे पिता सुकालू कुर्रे उम्र 50 साल, नरेश ठाकुर पिता बिसाहू ठाकुर उम्र 45 वर्ष निवासी लाखागढ़, दिनेश साहू पिता अक्रूर साहू उम्र 42 वर्ष, साकिन इंदिरा कालोनी पिथौर,  रमेश कुमार श्रीवास्तव पिता उमाशंकर श्रीवास्तव उम्र 50 वर्ष लाखागढ, उत्तम वासुदेव पिता स्व. आनंद वासुदेव उम्र 33 वर्ष इंदिरा कालोनी पिथौरा,  अमोलदास मानिकपुरी पिता किशनदास मानिकपुरी उम्र 31 वर्ष राजासेवैया, गजानंद पटेल पिता तुलसीराम पटेल उम्र 37 वर्ष सरगतोरा,  नरेश पटेल पिता धरमूलाल पटेल उम्र 47 वर्ष वार्ड नं 1 पिथौरा,  ईश्वर सिन्हा पिता मनीराम सिन्हा उम्र 31 वर्ष वार्ड नं 10 पिथौरा,  श्यामू तिवारी पिता स्व. रामाधार तिवारी उम्र 47 वर्ष वार्ड नं 3 पिथौरा के संयुक्त कब्जे फड़ एवं पास से जुमला रकम 42,570 रूपये, 52 पत्ती तास एवं घटनास्थल से एक नग पीले रंग का प्लास्टिक तिरपाल, एवं 1 नग एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 06 GA 4672, एक नग हीरो होण्डा हंक क्रमांक CG 06 K 9084, एक नग होण्डा शाईन एसपी क्रमांक CG 06 GK 5210, एक नग एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 06 GR 4808, एक नग एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 06 GB 3369, एक नग हीरो होण्डा क्रमांक CG 06 P 2596, एक नग सीटी बजाज 100 क्रमांक CG 06 GS 2668, प्लेटिना क्रमांक CG 06 GA 1061, एक नग हीरो होण्डा क्रमांक CG 04 CZ 2346, एक नग होण्डा 110 क्रमांक CG 06G 9461 कुल कीमती 1,83,000 रूपये,  कुल 15 मोबाइल जुमला रकम 2,86,070 रूपये को जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें