भीगे हुए बादाम खाने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप , कैंसर से... - CG Sandesh

भीगे हुए बादाम खाने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप , कैंसर से बचाने में भी है मददगार

बादाम खाने से मस्तिष्क मजबूत होता पर भीगा हुआ बादाम खाने से याद रखने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है. दरअसल, भीगे हुए बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जिसे ब्रेन फूड कहा जाता है. यानी ओमेगा 3 फैटी एसिड मस्तिष्क की खुराक की तरह काम करता है. इसलिए अगर आपको दिमागी ताकत बढ़ानी है तो रोजाना भीगा हुआ बादाम खाएं.

भिगे हुए बादाम में प्रोटीन का स्तर ज्यादा होता है. प्रोटीन नई कोशिकाओं के निर्माण में मददगार होता है, जिससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं. भीगे हुए बादाम में एंटीऑक्सिडेंट की अधिक मात्रा होने की वजह से बढ़ती उम्र का असर आपकी त्वचा और सेहत पर नहीं दिखेगा.

भीगा बादाम ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार होता है. इसलिए आप या आपके परिवार में कोई भी डायबिटीज का शिकार है तो उन्हें भीगा हुआ बादाम जरूर खिलाएं. मां बनने की इच्छी पूरी करने में भी बादाम मददगार साबित होता है. भीगे हुए बादाम में फोलिक एसिड होता है. प्रेग्नेंसी के दौरान गाइनेकोलोजिस्ट फोलिक एसिड की दवाएं भी लिखती हैं ताकि गर्भपात से बचाया जा सके. अगर आप बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं तो रोजाना भिगा हुआ बादाम खाने की आदत डालें.

 भीगा हुआ बादाम शरीर में बनने वाले बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है. बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण ही दिल से जुड़ी बीमारियां होती हैं. भीगे हुए बादाम में विटामिन ई का स्तर भी ज्यादा होता है. विटामिन ई त्वचा को सेहतमंद रखता है. यानी अगर आप रोजाना रात में भिगोया हुआ बादाम खाते हैं तो आपको कभी त्वचा से संबंधित परेशानी नहीं होगी और आपकी त्वचा हमेशा दमकती रहेगी और सॉफ्ट होगी.बादाम में मौजूद फ्लेवोनाइडस कैंसर से बचाने में मदद करता है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें