पटेवा : दो मोटरसायकल की भिड़त में एक की मौत
पटेवा पुलिस ने 29 नवंबर को सड़क दुर्घटना ने हुए एक व्यक्ति के मौत के मामले में आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है.
पुलिस ने बताया कि 29 नवम्बर 2021 को महेन्द्र चन्द्राकर अपने प्लेटिना मोटरसायकल क्रमांक CG06GT2290 से बागबाहरा जा रहा था, इसी दौरान झलप बागबाहरा रोड बिजली आफिस के पास सामने से आ रही मोटरसायकल क्रमांक CG22M6256 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते आकर सामने से महेंद्र के मोटरसायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.
जिससे महेन्द्र चन्द्राकर के सिर में गंभीर चोट लगने से ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले जाते समय मौत हो गया.
मामले में पुलिस ने मोटरसायकल क्रमांक CG22M6256 के चालक का कृत्य अपराध धारा 304(A) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें