छत्तीसगढ़: 3 माह तक अपने घर में रखकर किया दुष्कर्म उसके बाद म... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: 3 माह तक अपने घर में रखकर किया दुष्कर्म उसके बाद मुंबई में छोड़कर हुआ फरार, युवक गिरफ्तार

जशपुर जिला अंतर्गत थाना दुलदुला का है जहां थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत निवासरत 23 वर्षीय महिला ने दिनांक 25.12.2021 को थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका थलेष्वर बैरागी निवासी गंझूपारा कोतबा से माह अक्टूबर 2020 में परिचय हुआ एवं आरोपी द्वारा प्रार्थिया को शादी करने की बात कहते हुये प्रार्थिया के घर आने-जाने लगा। दिनांक 22.11.2020 को रात्रि में आरोपी द्वारा प्रार्थिया के घर आकर, मना करने के बावजूद प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया एवं दूसरे दिन थलेष्वर बैरागी उसे मोटर सायकल में बैठाकर अपने घर कोतबा ले जाकर 03 माह तक अपने साथ रखकर दुष्कर्म किया, उसके पश्चात् प्रार्थिया को थलेष्वर बैरागी अच्छे से रखूंगा कहकर मुम्बई ले जाकर 15 दिनों तक किराये के मकान में रखने के बाद अचानक उसे अकेला छोड़कर कहीं भाग गया। प्रार्थिया वापस अपने घर आकर अपने साथ घटित घटना के संबंध में परिजनों को बताई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में धारा 376 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी के अंबिकापुर में होने की सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक संतोष सिंह हमराह स्टॉफ के तत्काल दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी थलेष्वर बैरागी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गंझूपारा कोतबा को दिनांक 29.12.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में निरीक्षक संतोष सिंह, स.उ.नि. हीरालाल बाघव, आर. 687 अलेक्सियुस तिग्गा, आर. 674 शैलेन्द्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें