विधायक प्रतिनिधि ने लिया लोक सुराज अभियान का जायजा - CG Sandesh

विधायक प्रतिनिधि ने लिया लोक सुराज अभियान का जायजा

पिथौरा। लोक सुराज अभियान के तहत स्थानीय लोक निर्माण विभाग परिसर में लगाये गए शिविर स्थल का विधायक प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा ने जायजा लिया। 12 जनवरी से चल रहे प्रथम चरण में आवेदन संकलन की जानकारी ली। लोक सुराज अभियान इस बार तीन चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण 12 जनवरी से प्रांरभ हो चूका है। प्रथम चरण का अभियान 14 जनवरी तक चलेगा। इसी तरह द्वितीय चरण 15 जनवरी से 11 मार्च तथा तृतीय चरण 12 मार्च 31 मार्च तक समाधान शिविर के रूप मे आयोजित होगें। विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि लोक सुराज अभियान के प्रथम चरण 12 से 14 जनवरी तक आम जनता से उनकी समस्याओं के संबंध में आवेदन पत्र लिये जायेगें। इस अवसर पर मोनेन्द्र साटिया, सुलेमान ग्वाल, मोहन लाल प्रजापति, श्याम कुमार तिवारी सहित वार्ड क्रमांक 1 से 7 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें