लोक सुराज अभियान के तहत  शिविर स्थल का विधायक प्रतिनिधि मुजम... - CG Sandesh

लोक सुराज अभियान के तहत शिविर स्थल का विधायक प्रतिनिधि मुजमिल कादरी,भाजयुमो अध्यक्ष कामेश बंजारा, मंत्री आकाश सिन्हा ने जायजा लिया

बसना। लोक सुराज अभियान के तहत बसना नगरपंचायत परिसर में लगाये गए शिविर स्थल का विधायक प्रतिनिधि मुजमिल कादरी,भाजयुमो अध्यक्ष कामेश बंजारा, मंत्री आकाश सिन्हा ने जायजा लिया। 12 जनवरी से चल रहे प्रथम चरण में आवेदन संकलन की जानकारी ली। लोक सुराज अभियान इस बार तीन चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण 12 जनवरी से प्रांरभ हो चूका है। प्रथम चरण का अभियान 14 जनवरी तक चलेगा। इसी तरह द्वितीय चरण 15 जनवरी से 11 मार्च तथा तृतीय चरण 12 मार्च 31 मार्च तक समाधान शिविर के रूप मे आयोजित होगें। विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि लोक सुराज अभियान के प्रथम चरण 12 से 14 जनवरी तक आम जनता से उनकी समस्याओं के संबंध में आवेदन पत्र लिये जायेगें। इस अवसर पर पप्पू बेहरा,शंकर प्रसाद कासी, राहुल पटेल,रमेश यादव व नगर पंचायत कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें