महासमुंद : सास के अंत्योष्ठि कार्यक्रम गये महिला के घर में च... - CG Sandesh

महासमुंद : सास के अंत्योष्ठि कार्यक्रम गये महिला के घर में चोरी.

वार्ड नं0 08 नयापारा में सास के अंत्योष्ठि कार्यक्रम में गये महिला के घर में हुई चोरी जिसपर पार्थिया ने मामला दर्ज करायी है.

सुशीला बघेल ने पुलिस को बताया कि 24 दिसम्बर 2021 को दोपहर करीबन 1.00 बजे वह अपने संपूर्ण परिवार के साथ घर में ताला लगाकर उसकी सास के अंत्योष्ठि कार्यक्रम के लिए जांजगीर नेहला गयी हुई थी. 29 दिसम्बर 21 को सुबह लगभग 06.00 बजे पड़ोसी फोन कर बताये कि तुम्हारे घर में चोरी हो गई है, खिड़की की ईंट टूटी हुई है जिसकी खबर सुन कर वह घर वापस आई आकर देखी की कमरे के दीवाल की खिड़की की ईंट टूटी हुई है, कमरों में कुछ सामान जले हुए पड़े थे, आलमारी खुली हुई थी, आलमारी का लॅाकर टूटा हुआ था जिसमें से उसके पुरानी इस्तेमाली चाँदी के एक पायल, एक करधन, एक चेन, कुछ चाँदी के सिक्के , एक सोने का लाकेट कुल किमती करीबन 12000 रूपये तथा कमरे में लगा हुआ क्राउन कंपनी का 42 इंच का टीवी किमती 10000 रूपये कुल जुमला किमती 22000 रूपये को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें