महासमुंद : जिला जेल का संयुक्त निरीक्षण किया गया.
जिला जेल महासमुंद के अशासकीय संदर्शक शिवानंद महान्ती , तौकीर दानी एवं चमन चंद्राकर ने आज जिला जेल का संयुक्त निरीक्षण किया । जेलर मुकेश कुशवाहा के साथ संदर्शक त्रय ने जेल के विभिन्न बैरको में जाकर स्नानघर, भोजनालय, शयन आदि व्यवस्थाआओं का निरीक्षण किया । कुछ समय पूर्व घटित जेल ब्रेक की घटना के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया एवं भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सचेत रहने को कहा । जेल में स्थित हॉस्पिटल जाकर वहां की सुविधाओं की जानकारी लेकर आने वाले समय में ओमीक्रान वाइरस के संभावित खतरे से जिला जेल को सुरक्षित रखने के उपायों पर चर्चा की गई।
संदर्शक शिवानंद मोहंती ने बताया कि आने वाले समय में जिला जेल में कैदियों की मानसिक स्थिति में गुणात्मक सुधार के लिए कुछ रचनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनाई गई है । कोरोना संक्रमण के थमने के बाद जिनका क्रियान्वयन किया जाएगा । तीनों सन्दर्शकों ने आने वाले समय में भी लगातार इसी प्रकार संयुक्त निरीक्षण करने की बात कही ।