नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ द्वारा लैलूंगा ब्लाक के कुंजारा  एक... - CG Sandesh

नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ द्वारा लैलूंगा ब्लाक के कुंजारा एकलव्य कम्प्यूटर सेंटर में तीन माह का युवाओं के लिए निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया।

नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ द्वारा लैलूंगा ब्लाक के कुंजारा में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महिलाओं के कौशल उन्नयन कार्यक्रम के तहत युवाओं को तीन माह का निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। रायगढ़ जिला के युवा अधिकारी चन्द्र भूषण चौबे के मार्गदर्शन एवं तत्वधान में लैलूंगा ब्लाक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रमेश चौहान, चंदन पटेल एवं कुंजारा के भूतपूर्व सरपंच के द्वारा नारियल, अगरबत्ती, फूल से पूजा करते हुए रिबन काट के तीन माह का कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए युवाओं को छोटा सा सेमिनार करवाया जानकारी देकर उनको मार्गदर्शन किया। 

भूतपूर्व सरपंच एवं पंच ग्राम पंचायत कुंजारा के कम्प्यूटर ट्रेनर, सह शिक्षक,के द्वारा उनको मार्गदर्शन करते हुए उनके भविष्य के लिए ऐसे निरंतर पढ़ाई करते रहे कहकर नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ को धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने हमारे लैलूंगा ब्लाक के निर्धन युवाओं के लिए अच्छी निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रारंभ कि। कम्प्यूटर ट्रेनर आशीष सर,सोनू सर, ईश्वर सर के द्वारा लैलूंगा के कुंजारा एकलव्य कम्प्यूटर सेंटर में निशुल्क तीन माह का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। जिसमें 25 युवाओं को चयनित कर तीन माह का निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

लैलूंगा ब्लाक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक :- रमेश चौहान, चंदन पटेल


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें