पिथौरा : आधी रात घर घुसकर हाथ मुक्का व कुकर से कर दी पिटाई, मामला दर्ज.
थाना पिथौरा अंतर्गत ग्राम लाखागढ में प्रार्थी के घर घुसकर हाथ मुक्का व कुकर से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
प्रार्थी भीमसेन शर्मा ने पुलिस को बताया कि 27 दिसम्बर 2021 के दरम्यिानी रात्रि करीब 12 बजे के बाद पेशाब करने बाहर निकला तो देखा कि ग्राम खपराखोल का कृष्णा पोर्ते रात्रि में उसके घर अंदर घुसा था उसे देखकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करने लगा तब उसकी बहु प्रियंका यादव भी अपने कमरे से निकली । कृष्णा पोर्ते एवं उसकी बहु प्रियंका यादव दोनों मिलकर उसे हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तथा कृष्णा पोर्ते हमारे घर से कुकर को लाकर उसके सिर में मारकर चोंट पहुंचाया जिससे काफी खुन निकला था उसके चिल्लाने की आवाज को सुनकर पड़ोसी मनीराम नायक उसके घर आया तब देखकर कृष्णा पोर्ते, प्रियंका यादव उसे छोड़कर घर से भाग गये बाद में काशीराम शर्मा को सुचना दिया तो आकर उसे ईलाज कराने शासकीय अस्पताल पिथौरा लेकर गये थे रिफर करने पर जिला अस्पताल महासमुंद में ईलाज कराया है. आवेदन पर अपराध धारा 457,294,323,506,34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.