सांकरा : 110 लीटर महुवा शराब के साथ 2 गिरफ्तार.
सांकरा पुलिस ने 1 जनवरी को दो आरोपियों से करीब 110 लीटर महुआ शराब जप्त किया है, पुलिस ने बताया कि कंतरा नाना के पास अंसुला में आरोपी लुकेश्वर दास वैष्णव पिता धनतादास वैष्णव उम्र 34 साल तथा जीवन दास वैष्णव पिता चैतन दास वैष्णव उम्र 20 साल निवासी राजादेवरी जिला बलौदाबाजार अवैध रूप से 110 लीटर महुवा शराब कीमती 22,000 रू. को बिक्री करने के लिए मोटरसायकल क्रमांक CG-06 GJ-2043 किमती 20000 रू. मे परिवहन करते मिले, जिसे जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें