पिथौरा :  युवा मोर्चा जिला  कार्यकारिणी में विजय नायक  व ब्र... - CG Sandesh

पिथौरा : युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी में विजय नायक व ब्रह्मानंद पटेल को पिथौरा ग्रामीण युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया

पिथौरा-भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर ने भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू की सहमति से भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी में विजय नायक पिथौरा व ब्रह्मानंद पटेल पिथौरा ग्रामीण को युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। दोनो नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष द्वय विजय नायक ब्रह्मा पटेल ने अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त करते हुवे कहा की पार्टी ने हमे जो जवाबदारी सौंपी है उसमे पूरा खरा उतरने का प्रयास करेंगे व पार्टी की रीति नीति में चलते हुवे युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने की बात कही। इनकी नियुक्ति पर भाजपा के मुंगेली जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल भाजपा भाजपा महासमुंद जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी वरिष्ठ भाजपा नेता पुरंदर मिश्रा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल सांसद चुन्नीलाल साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बाला चंद्राकर महामंत्री नितिन जैन दिनेश रूपरेला आलोक त्रिपाठी परमीत माटा भाजयुमो अध्यक्ष विजय पटेल नितिन जिंदल ने बधाई प्रेषित दी है


अन्य सम्बंधित खबरें