बागबाहरा : नए साल का जश्न मन रहे दो पक्षों के बीच मारपीट.
बागबाहरा में नए साल का जश्न मन रहे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसके बाद दोनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है.
हर्षद पुजारा ने पुलिस को बताया कि वह फैमली ढाबा के सामने अपोलो टायर दुकान का संचालन करता है, जहाँ 1 जनवरी 2022 को फैमली ढाबा से खाना खाकर अपने दोस्तो के साथ रात्रि करीब 02:10 बजे जैन मंदिर के सामने मैदान के पास बागबाहरा में अपने दोस्तो के साथ नया साल मना रहा था.
इस दौरान दिलीप अरोरा हर्षद का विडिया बना रहा था जिसे हर्षद ने विडियो बनाने से मना किया तो वहीं खडे दिलीप अरोरा के भांजा गुरूविन्दर छाबडा तू कौन होता है मना करने वाला कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया.
मारपीट करने से हर्षद के दाहिने हाथ एवं शरीर के अन्य जगह में दर्द हो रहा है. घटना को अर्जुन पुजारा, अनिल पुजारा देखे सुने एवं बीच बचाव किये है.
मामले की शिकायत पर गुरूविन्दर छाबडा के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
जबकि गुरूविन्दर छाबडा ने पुलिस को बताया कि वह शराब भट्ठी मोवा में चखना ठेका का काम कराता है, बागबाहरा में उसका दीदी एवं जीजा का घर है जहाँ वह नया साल मनाने आया था.
गुरूविन्दर रात्रि करीब 11:30 बजे अपने दोस्तो के साथ जैन मंदिर के सामने मैदान बागबाहरा में अपने दोस्तो के साथ नया साल मना रहे था, इसी दौरान वहां हर्षद पुजारा, चिराग गंडेचा अपने दोस्तो के साथ आये और नया साल मनाने नाच गाना करने लगे.
इस दौरान हर्षद गुरूविन्दर के मामा दिलीप अरोरा को जोर से धक्का मार दिया जिससे उसके हाथ में पकडे मोबाईल नीचे गिर गया. जिसपर गुरूविन्दर ने हर्षद पुजार को देखताख संभलकर नाचने गाने बोला तो वह मुझे गंदी गंदी गालीयां देने लगा और हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. जिससे गुरूविन्दर के माथे में चोट आकर खून बहने लगा.
गाली गलौच मारपीट को वहां मौजूद प्रविण छाबडा एवं राहूल प्यासी देखे सुने बीच बचाव किये.
मामले की शिकायत पर हर्षद पुजारा और चिराग गंडेचा के विरुध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.