महासमुंद : डेक बजाना बंद करो कहकर हुई मारपीट, मामला दर्ज.  - CG Sandesh

महासमुंद : डेक बजाना बंद करो कहकर हुई मारपीट, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के पीछे डेक बजाना बंद करो कहकर मारपीट करने वाले पर मामला दर्ज करवाया गया है.

शीतला पारा का अनिल शर्मा ने पुलिस को बताया कि 01 जनवरी 2022 को उसका लड़का शुभम शर्मा शीतला मंदिर के पीछे नंदू सिन्हा के घर के पास नव वर्ष के लिए डेक बजा रहा था करीब 09 बजे रात मोहल्ले का अकाश नामक लड़का आकर उसके लड़के को डेक बंद करो कहकर गाली गलौच कर झगड़ा कर रहा था जब वह स्वंय उन्हे समझाने गया तो उसे भी अश्लील गाली गलौच कर लोहे के तवा से मारपीट करने लगा वह स्वयं को बचाने का प्रयास किया तो वह उसके बांये साईड गाल के नीचे दांत से काटा है जिससे चोट आकर खून निकल रहा है. घटना के बाद अकाश चला गया घटना को नंदू सिन्हा, सूर्या भोसले, हरि पटेल ने देखा और बीच बचाव किया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें